ECO CLUB

विश्व पृथ्वी दिवस 2025
आज दिनांक 22.04.2025 दिन मंगलवार को शासकीय आदर्श  आवासीय कन्या  महाविद्यालय कोण्डागांव  में प्राचार्य श्री तिलक चन्द्र देवांगन के  निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगड़ में विश्व पृथ्वी  दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें सभी संकाय की छात्राओं ने सम्पूर्ण रूप से सहभागिता किया| ECO CLUB प्रभारी  एवं वनस्पतिशास्त्र के  सहायक प्राध्यापक श्री महेन्दर सिंह  द्वारा पृथ्वी  दिवस मनाए जाने की उपयोगिता पर  प्रकाश डाला अर्थशास्त्र के  सहायक प्राध्यापक श्री उमेश कुमार  नेताम द्वारा इस दिवस को मनाने के  पीछे का इतिहास तथा  वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला |  कार्यक्रम में महाविद्यालय के  समस्त अधिकारी  एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे|