एक दिवसीय कार्यशाला पर रिपोर्ट
"राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - 2026"
दिनांक: 02, मार्च 2026
विज्ञान संकाय, शासकीय आ. आ. कन्या महाविद्यालय कोंडागांव के द्वारा प्राचार्य के मार्गदर्शन में एक दिवस कार्यशाला “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस – 2026”, 28 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के समस्त छात्राओं की उपस्थिति में मनाया गया | इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ माता को पुष्प एवं माला अर्पित कर अतिथि एवं समस्त सहायक प्राध्यापकों का स्वागत किया गया |
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. नसीर अहमद, सहायक प्राध्यापक (रसायन शास्त्र), शासकीय गुन्डाधुर पी. जी. महाविद्यालय कोंडागांव से थे | जिन्होंने अपनी व्याख्यान जिसका शीर्षक “रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी के विशेष संदर्भ के साथ स्पेक्ट्रोस्कोपी” में उन्होंने सी. वी. रमन के जीवन में रिसर्च के महत्व को समझाते हुए स्पेक्ट्रोस्कोपी से प्रकिंर्णन के प्रभाव की घटना का वर्णन किया | इस खोज के कारण आज हम इसका विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक उपयोग कर रहें हैं | इस कार्यक्रम में छात्राओं की विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिया गया | इसके बाद मॉडल प्रदर्शनी, क्विज कम्पीटीशन, पोस्टर कम्पीटीशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छात्राओं ने बड-चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे कार्यक्रम सफल रहा | (जिसकी फोटोग्राफ संलग्न हैं)
इस कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री तिलक चन्द्र देवांगन, संयोजक डॉ. अरुण कुमार दिवाकर, सह-संयोजक सुश्री शारदा मरकाम, एवं संयुक्त सचिव श्री महेंदर सिंह एवं सुश्री गायत्री वर्मा, तथा सदस्य के रूप में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे |